फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।
विज्ञापन

भीमापार के रामचरनपुर खैरा निवासी मिंटू चौहान (20) और चचेरा भाई सदानंद उर्फ सहादुर (35) राजमिस्त्री का काम करते थे। दोनों एक साथ बाइक से काम पर जा रहे थे। अभी वो जैनपुर ही पहुंचे थे कि अपने गांव पहाई कनेरी से बाइक से सैदपुर आ रहे चंद्रशेखर (20) से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बैठे सदानंद उर्फ सहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा मिंटू व दूसरी बाइक चला रहा चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घायलों व मृतक को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया। राजमिस्त्री के परिजन भी सैदपुर सीएचसी पहुंचे। शव देखकर धाड़े मारकर राने लगे। भीमापार चौकी प्रभारी संतोष यादव ने बताया राजमिस्त्री के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों का उपचार सैदपुर सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें