फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चोरों ने लाखों रुपये के उड़ाया आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र महड़ौर चट्टी स्थित एक आभूषण की दुकान में सेंधमारी करके चोरों ने बुधवार की रात लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। सराफा दुकानदार धीरेंद्र कुमार बरनवाल महड़ौर चट्टी पर आभूषण की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह वह दुकान बंदकर बलिया जनपद के रसड़ा चले गए थे। देर रात चोर दुकान में सेंधमारी करके घुस गए और आभूषण भरी तिजोरी को तोड़कर उसमें से करीब लाखों रुपये सोने और चांदी के गहने ले उड़े। सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार धीरेंद्र कुमार बरनवाल को दी। जानकारी होने पर पहुंचे धीरेंद्र कुमार ने देखा की तिजोरी टूटा हुआ था और उसमें रखा सामान चोर ले गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कासिमाबाद सीओ बलराम और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर दुकान में रखें लाकर सहित बिखरे सामानों की गहनता से जांच कराई। धीरेंद्र बरनवाल ने बताया कि इस समय त्योहार और लगन का सीजन चल रहा है, जिसमें ग्राहकों सहित दुकान का आभूषण लाकर में रखा हुआ था। इसमें चांदी के ज्यादा आभूषण थे। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने दुकानदार को सीसीटीवी कैमरा न लगाने के कारण काफी फटकार भी लगाई। इस संबंध में सीओ बलराम ने बताया कि घटना की छानबीन की गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें