इस दौरान धर्मीार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि समाज में मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों पर चलकर और समाज के प्रति दायित्वों का निर्वहन कर ही समृृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसी दास ने रामलीला का मंचन इसलिए आरंभ कराया था कि हम मर्यादा पुरूषोत्तम और रामायण के अन्य महापुरुषों के जीवन चरित्र का सूक्ष्मता से अवलोकन कर उसे अपने जीवन में उतारें। इस दौरान भरत मिलाप पर भजन संध्या का आयोजन सकलेनाबाद में करने पर भरत मिलाप सांस्कृतिक कमेटी के अध्यक्ष विनीत तिवारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीनानाथ गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, सरदार दर्शन सिंह, सीताराम पांडेय, सरदार बलवंत सिंह, एडीएम मुरजीधर मिश्र, एसपी सिटी लल्लन राय, सीओ सिटी वेद प्रकाश, रामधारी यादव, पं. लव कुमार त्रिवेदी, रामनरायन पाण्डेय, डा. यूसी राय, प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव, अभय अग्रवाल, विनय कुमार सिंह, बंटी सिंह, प्रिंस अग्रवाल, मन्नू तिवारी, बांके तिवारी, अबू फकर, छोटू सिंह, पिंटू तिवारी मौजूद थे।