फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दशमी पर डिप्टी सीएम जाएंगे हथियाराम मठ, तैयारियां हुई तेज 18-11-24

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 15 अक्तूबर को दशहरा पर प्रसिद्ध हथियाराम मठ पर आयोजित विजयदशमी कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे। मंगलवार को दोपहर बाद प्रोटोकाल आने के बाद तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। मठ के नजदीक एक खेत में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। हथियाराम मठ प्राचीन सिद्धपीठ है। यहां परंपरा के अनुरूप वर्तमान पीठाधीश्वर स्वामी भवानी नंदन यति महाराज की ओर से शारदीय नवरात्र के दौरान देवी पूजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दिन के 1.25 बजे मठ पर पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति के सानिध्य में पूजन-अर्चन और विद्वतसभा में शामिल होंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं से संवाद और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला प्रशासन ने संभावित आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, मठ की ओर से शिष्य और श्रद्धालुओं से आह्वान किया गया है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ के भागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें