फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर वाग्देवी से मांगे वर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को वसंत पंचमी की धूम रही। जगह-जगह स्थापित पंडालों में वीणा वादिनी का पूजन-अर्चन किया गया। विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में भी इस मौके पर वाग्देवी की आराधना कर वर मांगे गए। वसंत पंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। कई शैक्षिक संस्थाओं एवं पूजा कमेटियों की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया। सुबह विधिवत हवन-पूजन के बाद मां सरस्वती की आंखों पर बंधी पट्टी खोली गई तो भक्त भावविह्वल हो उठे। माता के जयकारे से पंडाल गूंजने लगे। इतना ही नहीं देवी गीतों से पंडाल का माहौल धार्मिक होता रहा। पूजन-अर्चन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। शैक्षिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने देवी के समक्ष मत्थे टेके और शिक्षा में बेहतरी के लिए आशीर्वाद मांगा। शहर के कई मुहल्लों के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा समितियों द्वारा पंडाल में वीणावादिनी की प्रतिमा स्थापित कर पूरे दिन आराधना की गई। कहीं मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर तो कहीं चित्र लगाकर पूजा हुई। इसके अलावा मुहम्मदाबाद, सुहवल, रेवतीपुर, भांवरकोल, औड़िहार, सादात, मौधा, जखनिया, दिलदारनगर, सैदपुर, देवकली, नंदगंज, बिरनो, जंगीपुर, कासिमाबाद, करीमुद्दीनपुर, शादियाबाद, बहरियाबाद, जमानिया, करंडा, खानपुर, दुबिहा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी वीणावादिनी की आराधना की धूम रही। पंडालों में बजने वाले देवी गीत से आसपास का वातावरण भक्तिमय होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें