फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छठे दिन सभासदों ने कविताएं लिखीं तख्तियां लेकर किया मौन प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। नगर पालिका परिषद परिसर के बरामदे में नगर पालिका अध्यक्ष के कथित भ्रष्टाचार और मनमानी कार्यप्रणाली के विरोध में सभासदों का क्रमिक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन छठे दिन मौन रहकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सभासद हाथों में स्वरचित व्यंग्यात्मक कविताओं की तख्तियां लेकर बैठे रहे। ये कविता सभासद राहुल वर्मा और सचिन वर्मा द्वारा लिखी गई थी, जिनमें पार्टी खा गए, नगर खा गए, खा गए बजट सारा, पीएफ खा गए, चारा खा गए, कहो चेयरमैन मजा आ रहा, नगर हमारा कहां जा रहा, कहो चेयरमैन मजा आ रहा और सभासद के संघर्षों से कहा बैठो हो कोने में जैसे तीखे व्यंग्य लिखे हुए थे। इस अवसर पर धरने में मुख्य रूप से सभासद प्रमोद यादव, विकास जायसवाल, मनीष यादव, मोहन गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, अंजनी गुप्ता, राकेश प्रजापति, राजा चौधरी, आशिम खां, रजनीकांत उपाध्याय, राजा बाबू सहित कुल 18 सभासद और सभासद प्रतिनिधि शिवबचन यादव, उमराव यादव, अरशद मंसूरी, शमीम अंसारी तथा आमिर उर्फ गोलू उपस्थित रहे। इसके अलावा जमानियां से बाहर होने के कारण वार्ड नंबर 11 की सभासद रफत जहां और वार्ड नंबर 24 के सभासद करीम ने लेटर पैड भेजकर अपना लिखित समर्थन दिया। सभासदों ने स्पष्ट कहा कि जब तक पालिका प्रशासन में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें