गाजीपुर। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक शिक्षकों के रिक्त पदों के सापेक्ष दूसरे चरण में 876 शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन 468 पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। जबकि 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि चार दिसंबर को छूटे हुए सभी महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। पहले दिन 349 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई थी। मालूम हो कि पहले चरण में 1024 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए दो दिवसीय काउंसिलिंग कराई गई थी लेकिन इसमें 980 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए थे और 44 अनुपस्थित थे। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, कई खंड शिक्षाधिकारी एवं विभाग के प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।