फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंतिम दिन 201 उपभोक्ताओं ने 19 लाख रुपये बकाया जमा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। ब्लाक क्षेत्र के दो अलग-अलग विद्युत सब स्टेशनों पर बृहस्पतिवार को अंतिम दिन 201 उपभोक्ताओं ने करीब 19 लाख रुपये बकाया बिल जमा कर ओटीएस योजना का लाभ लिया।
विज्ञापन

महकमे के अनुसार आठ नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक करीब एक करोड़ से ज्यादा बकाया बिल जमा कराया गया। अब एक दिसंबर से योजना में सत्तर फीसदी ही सरचार्ज में छूट मिलेगी। रेवतीपुर विद्युत सब स्टेशन पर आज 65 उपभोक्ताओं ने नौ लाख 15 हजार बकाया बिल जमा किया। अब तक कुल 65 लाख जमा कराए जा चुके हैं। इसी तरह आज सुहवल विद्युत सब स्टेशन पर 106 उपभोक्ताओं ने दस लाख तथा अब तक यहां करीब 50 लाख जमा कराए जा चुके हैं। विभाग की ओर से जागरूकता के लिए एक रैली का आयोजन कर उपभोक्ताओं से सर चार्ज माफी का लाभ लेते हुए बकाया बिलों का भुगतान करने की अपील की गई। इस दौरान विभाग की टीम ने चौदह बडे़ बकाएदारों के कनेक्शन काटे, जबकि दस नए लगाने के साथ ही चार नए मीटर भी लगाए। इस अवसर पर जेई आशीष कुमार, बाबू खान, जेई हर्षित राय, शहजाद, मुन्ना यादव, मिंटू राय, राजेश राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें