पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा के निर्देश पर सोमवार को पुलिस टीम ने जान से मारने की धमकी के मामले में पीड़ित की तहरीर पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आलमपुर गांव निवासी विनोद कुमार बिंद ने तहरीर देकर जानकारी दी कि पिता रामा बिंद की हत्या 26 जुलाई को गांव के राजेश बिंद, गोधन, निरंजन और बोनी ने की थी। आरोपियों ने जमानत करा लिया है और जमानत पर जेल से बाहर हैं। अब आरोपी हमें और हमारे पारिवारिक सदस्यों को और उक्त घटना में जो चश्मदीद गवाह है, सबको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसका वीडियो साक्ष्य भी है, जिसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों का मन बढ़ता जा रहा है। आरोपी बीते दो नवंबर को खेत पर चढ़कर आ गए और धान नहीं काटने दिए, कहा कि मुकदमा वापस लो तुमको गवाही नहीं करनी है, नहीं तो धान काटे तो तुम्हें और तुम्हारी मां दोनों को जान से मार देंगे। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी के निर्देश पर राजेश बिंद, गोधन, निरंजन, बोनी, राजकुमार और मुकेश बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।