फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने की शिकायत पर पीटा

Sat, 08 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शनिवार की सुबह विद्युत केबिल टूटकर छत पर  गिरने की शिकायत करने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने साथियों के साथ  लाठी-डंडा और धारदार हथियार से वार कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर  दिया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में घायल के भाई ने  क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। गौरा  गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कनौजिया ने विद्यालय के बगल से  केबिल का तार खींचा है जो  विद्यालय के ऊपर से गुजरा है। शुक्रवार की देर रात   घसीटा कन्नौजिया के कुछ परिजन पोखरे के पास प्राथमिक विद्यालय की छत पर   सोये थे।

इसी दौरान अचानक छत के ऊपर से गुजरा विद्युत तार केबल से चिंगारी  निकलने लगी और तार टूटकर गिर गया, जिससे सोए लोग करेंट की चपेट में आने से  बच गए। शनिवार की सुबह करीब छह बजे लोग छत से उतरकर क्षेत्र पंचायत सदस्य  सुशील कन्नौजिया के घर जाकर कहा कि अपना  तार हटा लीजिए। इसपर विवाद बढ़ता गया लोग अपनी बात पर अड़ने लगे।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर क्षेत्र पंचायत एवं दूसरे पक्ष से मारपीट शुरू हो गई। हमले में एक पक्ष के विपटू   कन्नौजिया, घसीटा कन्नौजिया एवं राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल  हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस संबंध सुहवल थाना क्षेत्र के प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि   घायल घसीटा कन्नौजिया के चचेरा भाई विपत्तु  कन्नौजिया ने क्षेत्र पंचायत  सदस्य सुशील कन्नौजिया सहित छह लोगों के खिलाफ  नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


जिस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कहा कि किसी मो मनमानी नहीं करने दी जाएगी। इस मामले में जांच कर  कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें