गाजीपुर के कासिमाबाद चौक पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंकते राजभर समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में भाजयुमो काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को जुलूस निकाला। इसके बाद लंका बस स्टैंड के पास सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका। राजेश राजभर ने कहा कि समाज महाराजा सुहेलदेव राजभर का अपमान नहीं सहेगा।
कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने ओवैसी के साथ गाजी मियां की मजार पर चादर चढ़ाकर हिंदू एवं राजभर समाज का अपमान किया है। उधर, कासिमाबाद में राजभर समाज के लोगों ने चौक पर जहूराबाद के विधायक ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंककर समाज विरोधी बताया और सुहेलदेव के नाम पर राजनीति करने से रोकने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश समाज को छल रहे हैं। बहराइच में एआईएमआईएम केे अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ गाजी मियां की दरगाह पर चादर चढ़ाई जबकि बगल में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण न कर उनका अपमान किया है। इसे राजभर समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।