फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश समेत पांच पर्चे दािख्ाल

Fri, 10 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
जहूराबाद से पर्चा दाखिल करते भाजपा- भासपा गठबंधन प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान चार विधानसभा सीटों के लिए पांच उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल किया गया। आज पर्चा दाखिल करने वालों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, त्रिवेणी राम, भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम, योगेंद्र भारती एवं लालबहादुर प्रमुख हैं। नामांकन के समय सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस बीच कलेक्ट्रेट में पूरे दिन गहमागहमी रही।
विज्ञापन


जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिए आठ मार्च को मतदान कराया जाएगा। सातवें एवं अंतिम चरण में होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू है। दूसरे दिन चार विधानसभा सीटों के लिए पांच प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया। जिसमें जखनियां से दो तथा जहूराबाद, सदर एवं जमानिया से एक-एक पर्चा भरा गया।

भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय कक्ष स्थित नामांकन कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम कासिमाबाद के सामने अपना पर्चा दाखिल किया। उनके साथ केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी थे।
विज्ञापन


आज पर्चा दाखिल करने वाले अन्य उम्मीदवारों में जमानिया से भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम ने मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय कक्ष में एसडीएम जमानिया के सामने तथा सदर विस सीट से भाकपा माले के योगेंद्र प्रताप ने उपजिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में एसडीएम सदर के सामने नामांकन दाखिल किया।

इसके अलावा जखनिया (अजा) से भासपा के त्रिवेणी राम एवं भाकपा माले के लालबहादुर ने उप संचालक चकबंदी के न्यायालय में बने नामांकन कक्ष में एसडीम जखनिया के सामने नामांकन किया। इस तरह से अब तक विभिन्न विधानसभा सीटों से सात प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर चुके हैं। नामांकन कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट एवं उसके आसपास सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें