फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान की दीवार ढहने से महिला की मौत

Sun, 17 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव में शनिवार की देर रात बारिश के दौरान एक कच्चा मकान गिर गया। इसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रविवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।तेतारपुर गांव निवासी रमेश राजभर की पत्नी तारा देवी (40) रोज की तरह बीती रात भी खाना खाकर कच्चे मकान के कमरे में बच्चों को एक चारपाई पर सुलाने के बाद दूसरी चारपाई पर सो गई।
विज्ञापन

इसी बीच बारिश के दौरान रात करीब दो बजे पड़ोस की मिट्टी की पुरानी दीवार भरभराकर उसके कच्चे कमरे पर गिर पड़ी, जिससे इस दीवार के साथ उसके कमरे की दीवार भी धराशाई हो गई, जिससे मलबे में तारा दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर बच्चों की नींद टूट गई। जैसे ही उन्होंने मां के ऊपर दीवार गिरी देखी तो शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की नींद टूट गई।

लोग आनन-फानन में अपने-अपने घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण  मलबा हटाने में जुट गए। जब तक लोगों ने मलबा को हटाते, तब तक तारा की मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की जानकारी तारा के पति रमेश को दी, जो खानपुर चट्टी पर एक मिठाई की दूकान पर काम करता है और वहीं पर सोया था। सूचना मिलते ही रमेश भागकर घर पहुंचा। मृत पत्नी पर नजर पड़ते ही वह छोटे-छोटे अपने चार बच्चों के साथ बिलखने लगा। 
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। तहसीलदार ने मृतका के पति रमेश से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद लिखी-पढ़ी की। मां की मौत से चार बच्चों के सामने पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें