फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे...मंत्र से किया देवी का आह्वान

विज्ञापन
मां कामाख्या। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे ...मंत्रों से देवी मां का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में सातवां रूप देवी कालरात्रि हैं। घरों में जहां मां काली की पूजा गई, वहीं मंदिरों में मां की आराधना के लिए भोर से ही लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने घरों और मंदिरों पर पहुंच कर माता कालरात्रि का पूजन-अर्चन कर अभिष्ट की कामना की। प्रसिद्ध कामाख्या धाम पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने नारियल, फल-फूल, प्रसाद, नैवेद्य आदि मां को अर्पित कर उनकी वंदना की। गहमर क्षेत्र के मां कामाख्या धाम पर भोर से ही मातारानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र स्थित मां कष्टहरणी मंदिर में श्रद्धा के साथ देवी मां की आराधना की गई। दुबिहा क्षेत्र के अमवा सती माई धाम पर सैकड़ों लोगों ने दर्शन-पूजन किए। बहादुरगंज के चंडी मां धाम पर भक्तों ने शीश नवाकर मां से मन्नतें मांगीं। रेवतीपुर स्थित भगवती मां मंदिर में भक्तों ने मत्था टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें