फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो घंटे तक स्कूल में बंद रहा पांच वर्षीय बच्चा, प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। रेवतीपुर क्षेत्र के टौंगा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को 5 वर्षीय छात्र करीब 2 घंटे तक क्लास रूम में ही बंद रहा। उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में विद्यालय का ताला खुलवाकर छात्र को बाहर निकलवाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए उपासना रानी वर्मा ने प्रधानाध्यापक विमलेश यादव को निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापक राधेश्याम पांडेय, संदीप यादव, संतोष सिंह यादव और गौरव राय समेत शिक्षामित्र हंसलाल प्रसाद, रेनू द्विवेदी व संजय उपाध्याय का वेतन/मानदेय रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पिता दिलीप कुमार ने बताया कि उनका बेटा रिशु (5) कक्षा एक का छात्र है। बेटा सोमवार को रेवतीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टौंगा में पढ़ने गया था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो चिंता सताने लगी। दोपहर में करीब 3:30 बजे ग्रामीणों ने विद्यालय में एक बच्चे के बंद होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो मेरा पुत्र रिशु ही कमरे में बंद था। ग्रामीणों की मदद से डायल 112 पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया गया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों को मामला संज्ञान में देते हुए शाम करीब 4 बजे बच्चे को सकुशल बाहर निकाला गया। पीड़ित छात्र पिता दिलीप कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि विद्यालय के शिक्षक महीने का अंत होने से समय से पहले करीब एक बजे ही विद्यालय बंद कर घर चले गए थे। शिक्षकों की लापरवाही के कारण मेरा बच्चा करीब 2 घंटे तक विद्यालय के क्लास रूम में ही बंद होकर भीषण गर्मी और प्यास के कारण बिलख रहा था। वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक आए दिन विलंब से आते हैं। जबकि स्कूल संचालित होने का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी रेवतीपुर अशोक कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसमें शिक्षकों की लापरवाही प्रदर्शित हो रही है। लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


रेवतीपुर क्षेत्र के टौंगा प्राथमिक विद्यालय में 5 वर्षीय छात्र के कक्षा में बंद होने का मामला गंभीर है। लापरवाही बरतने पर प्रधानाध्यापक विमलेश यादव को निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापक राधेश्याम पांडेय, संदीप यादव, संतोष सिंह यादव और गौरव राय समेत शिक्षामित्र हंसलाल प्रसाद, रेनू द्विवेदी व संजय उपाध्याय का वेतन/मानदेय रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। -उपासना रानी वर्मा, बीएसए
पूर्व में भी हुई है ऐसी घटना, नहीं हुई थी कार्रवाई-जिले के बाराचवर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, करीमुद्दीनपुर में बीते 26 अगस्त को कक्षा में सो रहे एक पांच वर्षीय छात्र को शिक्षक बंद करके घर चले गए थे। दो घंटे बाद बच्चे रोने की आवाज सुन कर ग्रामीणों ने मामले की प्रधानाध्यापिका को जानकारी दी थी। तब विद्यालय का ताला खोलकर छात्र को बाहर निकाला गया था। हालांकि तब तत्कालीन बीएसए हेमंत राव की ओर से मामले की जांच कराने की बात कह कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें