गंगा में डूबने की सूचना पर नदी किनारे ग्रामीणों की लगी भीड़।
- फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गंगा तट पर टहलते समय अचानक बालू का ढूहा गिरने से एक वृद्ध फिसल कर गंगा में गिर गया। गहरे पानी में जाने के कारण डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के सदस्य घटना स्थल पर रोते-बिलखते पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
इलाके के मेदनीपुर निवासी श्यामनारायन सिंह (85) सुबह करीब पांच बजे गांव के पास गंगा तट पर रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन किसी अनहोनी से आशंकित हो उनकी तलाश करने में जुट गए। इसी दौरान गंगा स्नान करने पहुंचे कुछ लोगों की नजर वृद्ध के शव पर पड़ी। इधर वृद्ध के डूबकर मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी घटना स्थल पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। तब पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पंचानाम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि बालू का ढूहा अचानक भरभरा गया। इससे टहल रहे वृद्ध का पैर फिसल गया और उनकी गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया। ऐसी स्थिति पंचनाम के बाद शव सौंप दिया गया।