फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की जद में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को मालगाड़ी की जद में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव निवासी राधेश्याम यादव उर्फ लहजू (60) सुबह परिजनों से यह कहकर निकले कि आम का बागीचा देखने के लिए जा रहे हैं। इसी दौरान करीब साढ़े सात बजे गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित महाराजगंज रेलवे क्रासिंग से करीब सौ मीटर दूर रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की जद में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने मृतक की पहचान करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव पर नजर पड़ते ही चीख-पुकार करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें