फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल इंजन से कटकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के आगे हाटा रेल पुल के पास मंगलवार को रेल इंजन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव निवासी मृतक मंगनी चौधरी (75) सुबह घर से निकले थे। वह घूमते हुए हाटा पुल रेल लाइन के पास पहुंच गए। उसी दौरान बलिया की ओर से आ रहे रेल इंजन की चपेट में आ गए, जिससे कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन रामनिवास, रामप्रवेश, संजय और विनोद ने बताया कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें