गाजीपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन योजना का संचालन किया जाता है। इसका उद्देश्य है कि बुजुर्गों को आर्थिक तौर पर सहूलियत मिल सके। एक सप्ताह से वृद्धा पेंशन योजना की वेबसाइट बंद है। इससे बुजुर्ग परेशान हैं। विभाग भी नहीं बता रहा कि आखिर वेबसाइट कब चालू होगी। वेबसाइट बंद होने से लाभार्थियों को पेंशन के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। प्रतिदिन 30 से 40 लाभार्थी मायूस लौट रहे हैं। लाभार्थियों के अलावा आवेदक भी हलकान हैं। साइट बंद होने से उन्हें निराशा मिल रही है। आवेदन के लिए लोग सहज जन सेवा केंद्रों पर जा रहे हैं, लेकिन साइट बंद होने की सूचना मिलने पर वे लौट जा रहे हैं। महाराजगंज के सब्लू बिंद, पियरी के रजनीश कुशवाहा, भीखमपुर के देव राम आदि ने बताया कि साइट बंद होने के कारण बहुत अधिक दिक्कत हो रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से साइट बंद है। बीच में एक दिन साइट खुली थी।स