फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 किसानों को सहायता राशि देकर लगाया मरहम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निकांड के पीड़ित किसानों को मंडी परिषद ने सहायता राशि देकर उनके जख्मों पर मरहम लगाया है। जिले के 79 लाभार्थी किसानों को छह लाख नौ हजार 675 रुपये चेक के माध्यम से उपलब्ध कराए गए है। बीते एक अप्रैल से बीते अगस्त माह तक मुख्यमंत्री खेत-खलिहान, अग्निकांड और दुर्घटना योजना से इन किसानों को लाभांवित किया गया है। आग लगने से नष्ट हुए फसलों की क्षतिपूर्ति मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मंडी परिषद की ओर से संचालित योजना के तहत ऐसे किसानों का चयन किया जाता है, जिनकी फसल आग लगने से नष्ट हो गई है। बीते दिनों खेतों में खड़ी गेहूं की फसल एवं क्राप कटिंग करके खलिहानों में रखी फसल की बोझ अज्ञात कारणों से जलकर नष्ट हो गई थी और इन किसानों द्वारा क्षतिपूर्ति के लिए मंडी परिषद में आवेदन किया था।
इसके अलावा इस योजना के तहत कृषि कार्य करते समय हादसे के शिकार होने वाले किसानों को सहायता राशि प्रदान की जाती है। हालांकि अभी तक मंडी समिति के पास इससे संबंधित आवेदन नहीं आए हैं। इस संबंध में मंडी सचिव रमेश यादव ने बताया कि 79 किसानों की फसल अगलगी में नष्ट हो गई थी, जिनके आवेदन पर जांच कराकर मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन

30 हजार से 50 हजार तक मिलती है राशि
मंडी परिषद की ओर से योजना के तहत अग्निकांड के पीड़ित किसानों को 30 हजार से 50 हजार रुपये तक सहायता राशि प्रदान की जाती है। एक हेक्टेयर तक 30 हजार, एक हेक्टेयर से दो हेक्टेयर तक 40 हजार और दो हेक्टेयर से अधिक की क्षति पर 50 हजार रुपये सहायता के रूप किसानों को दिया जाता है। इसके लिए किसानों को ग्राम प्रधान की रिपोर्ट, खतौनी सहित अन्य कागजात जमा करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें