गाजीपुूर। लवे विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों की धड़कनें तेज हैं कि उच्चाधिकारियों के निरीक्षण में कहीं से कोई कसर न रह जाए। पूर्वोत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत करीब 19 किमी. लंबी दिलदारनगर ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर इलेक्ट्रीफिकेशन का काम पूरा होने के बाद इस रूट पर द्रुत गति से इलेक्ट्रिक ट्रेन के रफ्तार में कोई कमी न रहे, इस उद्देश्य से ब्रांच लाइन पर पुराने पड़ चुके स्लीपर, ट्रैक आदि की जगह नया लगाने का काम चल रहा है। जबकि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से विभिन्न क्रासिंगों पर इलेक्ट्रॉनिक बूम बैरियर भी लगाने की कवायद युद्ध स्तर पर जारी है।
ब्रांच लाइन संचालित नयी विस्तारीकरण परियोजना के तहत मऊ रेलखंड से जोड़ने की कवायद जारी है, इसी के तहत इस रूट का पूर्व में इलेक्ट्रीफिकेशन का पूरा हो चुका है। इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने से पहले विभाग के अधिकारी तमाम तरह की सुरक्षा संबंधित मानदंडों को परख लेना चाहते हैं। ताकि परिचालन को लेकर कोई समस्या न खड़ी हो सके। हालांकि इस पूरे मामले में जब तक रेलवे के सीआरएस ( रेल संरक्षा आयुक्त ) एएम चौधरी के निरीक्षण व उनके हरी झंडी मिलने के बाद ही इस इलेक्ट्रीक ट्रेन की रफ्तार भरने की कवायद को पंख लगेंगे। इसे लेकर अधिकारियों की धड़कने बढ गई है। इसी को देखते हुए दिलदारनगर से लेकर ताड़ीघाट रूट परवायरलेस चौराहा, सरहुलां, नगसर, सोनवल व ताड़ीघाट तक पड़ने वाले अन्दर बाहर ट्रैकों की साफ-सफाई, अवैध क्रासिंग को बन्द करने, अधिक्रित क्रासिंगों पर पुराने पड़ चुके फाटकों की जगह इलेक्ट्रिक वूम बैरियर लगाने, मार्गों पर पडने वाले सभी क्रासिंगों के दोनों तरफ लोहे के हाईटगेज बैरियर, ट्रैकों की पैकिंग, हाल्ट, स्टेशनों की रंगाई-पोताई, पेयजल, बनने वाले नए केबिन के कमरे आदि का काम युद्धस्तर पर दिन रात जारी है। साथ ही स्टेशन परिसर में अवैध तरीके से संचालित दुकानों को अभी से बंद करा दिया गया, सुरक्षा को लेकर आर.पी.एफ., जी.आर.पी. लगातार चक्रमण पर है, ताकि गाज गिरने से बचा जा सके। जिस शौचालय को विभाग ने वर्षों से ताला बंद किया है, उसके भी दिन बहुरने को आ गए। विभाग सभी संबन्धित अधिकारी अपने-अपने मातहतों से पल-पल की रिपोर्ट लेकर दानापुर मंडल में बैठे आला अफसरों कोट प्रेषित कर रहे हैं। इस मामले में पीडब्लूआई दिलदारनगर अखिलेश प्रसाद ने बताया कि ट्रैकों व स्लीपरों को बदलने के साथ ही अन्य काम जोरों पर है, जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।