फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेल सह सड़क पुल के एप्रोच निर्माण की बाधा दूर, हटेंगे 100 पेड़ व 11 पक्के निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। गंगा नदी पर स्थित रेल सह सड़क पुल के दोनों ओर वाहनों के लिए बन रहे एप्रोच के निर्माण में आ रही बाधा अब दूर होती नजर आ रही हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने पुल के दोनों ओर 100 से अधिक पेड़ों और 11 पक्के निर्माणों को चिह्नित कर लिया है। उन्हें जल्द ही हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही नोटिस जारी कर अधिग्रहित भूमि को खाली करने का निर्देश दिया है।एनएचएआई के साइट इंजीनियर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों को मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने का अनुरोध किया गया है। जैसे ही ये औपचारिकताएं पूरी होंगी, निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। लगभग 1800 मीटर लंबे और डबल लेन वाले इस एप्रोच का निर्माण कार्य डेढ़ साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस एप्रोच का एक सिरा मेदनीपुर त्रिमुहानी के पास स्थित ताड़ीघाट-बारा और गाजीपुर-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्गों के संगम स्थल पर खत्म होगा, जहां एक भव्य गोलंबर (राउंडअबाउट) का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं दूसरा एप्रोच कैथवलियां के पास ड्रॉप किया जाएगा।
विज्ञापन

एप्रोच से आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत -सुहवल। एनएचएआई के साइट इंजीनियर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि इस परियोजना के लिए जमानिया और सदर तहसील के छह गांवों की करीब चार हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है। एप्रोच मार्ग के निर्माण से यह पुल पूर्ण रूप से उपयोग में लाया जा सकेगा। क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें