फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निर्धारित तिथि तक नहीं हो सका आपत्तियों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वर्ष 2024 की परीक्षाओं के लिए आनलाइन घोषित दो सौ परीक्षा केंद्रों की सूची के संबंध में आई आपत्तियों का निस्तारण बृहस्पतिवार तक नहीं हो सका है। आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची को जिलास्तरीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा बृहस्पतिवार की शाम तक परिषद के पोर्टल पर अपडेट करा देना था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देशन में परीक्षा केंद्र बने सभी 200 केंद्रों का पुनः भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसके साथ ही आपत्तियों का निस्तारण भी किया जा रहा है। लेकिन बृहस्पतिवार को अंतिम दिन तक इस कार्य को पूर्ण नहीं किया जा सका है। परीक्षा केंद्रों की जारी सूची में एक केंद्र ऐसा है जहां अब तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे थे। जांच टीम के पहुंचने पर प्रबंधक द्वारा सीसीटीवी लगाने का काम शुरू कराया गया। इसी केंद्र पर मानक के अनुसार कमरे भी नहीं मिले। जबकि केंद्र की सूची जारी होने से पहले ही इन सब कमियों वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का बोर्ड द्वारा सख़्त निर्देश दिया गया था। इस तरह की कमियों वाले जांच में कई केंद्र मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें