फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिक्षक मतदाता की अनंतिम सूची पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी खंड के लिए अनंतिम मतदाता सूची दो दिसंबर को प्रकाशित किया गया है। जिसमें पहले बिना विद्यालय के नाम से प्रकाशित किया गया था। जिस पर शिकायत के बाद पांच दिसंबर को विद्यालयों के नाम सहित अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुआ। वाराणसी खंड की मिर्जापुर की अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति व्यक्त करते हुए शिक्षक नेता सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ, मंडलायुक्त वाराणसी/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिलाधिकारी वाराणसी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पत्र देकर तथा सभी को ईमेल द्वारा पत्र भेजकर लापरवाही पूर्वक हजारों अवैध अंशकालिक मतदाताओं को बनाए जाने की शिकायत किया है। उन्होंने मांग किया है कि अनंतिम मतदाता सूची में शामिल सभी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों, गैर शिक्षक मतदाताओं को तथा अवैध रूप से नियुक्त अंशकालिक मतदाताओं को सूची से बाहर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें