फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते जनपद न्याया? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बार भवन में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिविल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जनपद न्यायाधीश राघवेंद्र ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने किया। प्रारंभ में सिविल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के वर्ष 2020 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष परमानंद चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद गुप्ता, सचिव अवधेश कुमार श्रीवास्तव, सहसचिव प्रथम अमरजीत सिंह यादव, सहसचिव द्वितीय राधेश्याम राय एवं कोषाध्यक्ष रामनिवास यादव को जनपद न्यायाधीश राघवेंद्र ने शपथ दिलाई।
कहा कि मुहम्मदाबाद के अधिवक्ताओं का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहा दोनों बार एसोसिएशन सामंजस्य बनाकर चलते हैं। कोर्ट एवं बार दोनों का कार्य वादकारियों को न्याय दिलाना है। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्यायालय को सुचारू चलाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने अधिवक्ताओं की मांग पर मुहम्मदाबाद में रिक्त कोर्ट के लिए पदाधिकारियों से प्रस्ताव भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि आपके प्रस्ताव को हाईकोर्ट भेजकर नियुक्ति कराई जाएगी। मुंसफ आवास परिसर की बाउंड्री कराई जा रही है।
विज्ञापन

कैंटीन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से पुराने मुकदमों विशेषकर 1977 से 1990 तक के मुकदमा का त्वरित निस्तारण कराने में सहयोग की अपील की। परिसर में खराब पड़े आरओ की शीघ्र मरम्मत करा दी जाएगी। मेडिएशन सेंटर के लिए प्रयास चल रहा है। नवागत अध्यक्ष परमानंद चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता बंधुओं ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सरोज कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुशील कुमार, सिविल जज सीडी सुनील कुमार, सिविल जज जूडि प्रदीप कुमार, प्रथम अपर सिविल जज जूडि अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम, नारायण दास अग्रवाल, चंद्रप्रकाश राय, कृष्णानंद राय आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सिविल बार के अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय एवं संचालन शेषनाथ राय ने किया। बार के सचिव लल्लन राय ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें