फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवली ब्लॉक की रखी आधारशिला

Tue, 20 Dec 2016 10:26 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
रेवतीपुर के नवली गांव के पास मंगलवार को नव सृजित ब्लाॅक भवन के लिए भूमि पूजन करने के बाद शिलापट्ट का अनावरण करते सपा प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह।
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवतीपुर विकास खंड अंतर्गत नवली गांव मारीशस के पूर्व उप राष्ट्रपति अब्दुल रऊफ बंधन का पैतृक गांव है। नवली गांव को जनपद का 17वां ब्लाॅक बनाया गया। मंगलवार को प्रदेश सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री एवं महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने भूमि पूजन कर नवसृजित ब्लाक मुख्यालय का आधारशिला रख शिलापट्ट का अनावरण किया।
सालों से लोगों की मांग रही है कि मारीशस के पूर्व उपराष्ट्रपति के गांव नवली को ब्लाक मुख्यालय बनाया जाए। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने नये ब्लाक की स्थापना के लिए प्रस्ताव जिले के आलाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूर होने के बाद क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री एवं सपा महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि बंटवारा मन मिजाज का होता है। इस नवसृजित ब्लाक से ग्राम प्रधानों        को लंबी दूरी अब नहीं तय करनी पडे़गी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र             के विकास को लेकर मैं  लगातार सपा मुखिया मुलायम सिंह को          इस बात से अवगत कराता रहा हूं। आज उसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में 30 नये ब्लाक बनाए जा रहे हैं। उसमें एक नवली भी है।
विज्ञापन

इस मौके पर  मुहम्दाबाद के विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, नवली ग्राम प्रधान पति लालबहादुर सिंह, प्रमोद यादव, आशुतोष तिवारी, विकास सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय नारायण यादव, दीपक सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अमरेश सिंह, श्यामविहारी यादव, राकेश उपाध्याय, जमशेद अंसारी, पप्पू सिंह, हरिशंकर सिंह, दिनेश चंद्र पांडेय, अमरेश सिंह, वशंनारायण उपाध्याय आदि रहे। कार्यक्रम          की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख मारकंडेय सिंह व संचालन पूर्व प्रधान धन जी सिंह ने किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें