फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कालेज को मिली 60 सीट, तैयार होंगे नए पौध

विज्ञापन
विज्ञापन
नए वर्ष में संचालित होने वाले नर्सिंग कॉलेज को 60 सीटें मिल चुकी हैं। पहले बैच में 60 छात्र-छात्राओं का दाखिला हो सकेगा और उनकी पढ़ाई शुरू होगी। जिला महिला अस्पताल परिसर में ही नर्सिंग कालेज का संचालन किया जाएगा। इसके लिए राजकीय मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। पैरामेडिकल की भी पढ़ाई को शुरू करने को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

लंबे समय चिकित्सा क्षेत्र में उपेक्षित रहे जनपद को अब धीरे-धीरे सुदृढ़ता मिलती नजर आ रही है। राजकीय मेडिकल कालेज के संचालन और इससे संबंद्ध हुए जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं भी अब धीरे-धीरे बेहतर होती दिख रही है। एक तरफ जहां चिकित्सकों की कमी दूर हुई है। वहीं जांच एवं उपचार की भी व्यवस्था पहले से बेहतर हो चुकी है। जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनों से जहां लैस कराया गया है, वहीं ससमय इलाज की भी सुविधा मिल रही है।
हालांकि पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की कमी से थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से नर्सिंग कालेज और पैरामेडिकल की पढ़ाई शुरू करने की कवायद शुरू की गई थी, जिससे में शासन की ओर से नर्सिंग कालेज के लिए 60 सीट उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में अब जिला महिला अस्पताल वर्तमान समय में जिस भवन में संचालित हो रहा है, उस भवन में कालेज का संचालन होगा। जबकि अस्पताल का संचालन परिसर में बन रहे नवनिर्मित भवन में शुरू हो जाएगा। साथ ही यहां पैरामेडिकल की पढ़ाई भी शुरू होगी। इस संबंध में राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि 60 सीट नर्सिंग कालेज के लिए उपलब्ध हो चुका है। नए वर्ष में कालेज संचालन को लेकर तैयारियां जल्द ही शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले छात्र-छात्राओं का ही दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें