फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर की बगिया और आंगन को हरियाली से सजाने के लिए नर्सरियों में आई पौधों की बहार

विज्ञापन
कचहरी रोड पर ​​स्थित नर्सरी पर पौधों की विक्री करता दुकानदार। संवाद - फोटो : news
विज्ञापन
गाजीपुर। बरसात शुरू होते ही घर की बगिया और आंगन को हरियाली से सजाने के लिए नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के पौधों की बहार आई हुई है। इनमें शोभाकार और फलदार पौधों की कुछ ज्यादा मांग है। फलदार पौधों में आम, नींबू, अमरूद, जामुन, चीकू और लीची शामिल हैं, वहीं शोभा बढ़ाने वाले पौधों में मौसमी फूल और सजावटी पौधों क्रिसमस ट्री, मनी प्लांट, करोटन, बोगेनविलिया, फोनिस पाम और गुलाब आदि बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। शहर में अलग-अलग स्थानों पर संचालित नर्सरियों से लोग विभिन्न किस्मों के इन पौधों को खरीद रहे हैं।
विज्ञापन




बरसात के मौसम में घर की बगिया को आकर्षक पौधों से सजाने के लिए शहर में संचालित नर्सरियों में नए-नए किस्म के पौधे आए हैं। इसमें शोभाकार, फूल, फल और छायाकार आंगन और बगिया को सजाने वाले पौधे मौजूद हैं। रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाने का इन दिनों खासा चलन बढ़ा है। घर की बगिया को फूलों से सजाने के लिए नई-नई किस्में आ गई हैं, लोग इन्हें खासा पसंद कर रहे हैं। शहर सहित आसपास के इलाके में छोटी-बड़ी करीब आधा दर्जन नर्सरियां संचालित हैं। यहां बिक्री के लिए उपलब्ध विभिन्न किस्मों के पौधे इन दिनों लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। वह इसे खरीदने के लिए नर्सरियों में पहुंच रहे हैं। शोभाकार और फूलों के अलावा फलों के पौधे भी बरसात के मौसम में खूब रोपे जाते हैं। नर्सरियों में मौजूद यह पौधे बड़े गमलों में घर की छोटी बगिया में भी लगाए जा सकते हैं। शोभाकार और फूल-फलदार पौधों की कीमत 20 रुपए से शुरु हो जाती है। शोभाकार पौधों में एकजोरा, अपराजिता, करोटन, एरिका पाम, बोगेनविलिया, क्रिसमस-ट्री, मनी प्लांट, सन आफ इंडिया, फोनिस पाम, साइकस, ड्रेसिना, सीजियम, स्पाइडर प्लांट, रंगन, बेल तथा फूल वालों में हर सिंगार, गुड़हल, गुलाब, चंपा-चमेली, शमी, गेंदा प्रमुख हैं। फलदार पौधों में पपीता, आम, अमरूद, लीची, मुसम्मी, संतरा, चीकू, जामुन, केला, सेब, नाशपाती तथा कटहल शामिल हैं। शहर के कचहरी रोड स्थित नर्सरी के संचालक आजाद ने बताया कि शोभाकार और फलदार पौधे खूब बिक रहे हैं। लोग इन्हें घर के आंगन में लगाने के लिए लेकर जा रहे हैं। इनकी कीमत अलग-अलग है। विभिन्न प्रजातियों के पौधे कोलकाता, महाराष्ट्र के पुणे और बिहार के हाजीपुर से लेकर आते हैं।

0000



0000
पौधे और उनका मूल्य



मनी प्लांट- 20

सन आफ इंडिया-70 फोनिस पाम-70



साइकस- 250

ड्रेसिना-70



सीजियम- 220

करोटन- 60-80-120



एरिका पाम- 120-140

बोेगेनविलिया-70-120



0000

इनसेट

0000 फलदार पौधे 0000



पपीता-20-35

आम- 150-250



लीची-250

मुसम्मी-120



संतरा-120

जामुन-50



केला-40

सेब-350



नाशपाती-220

चीकू-180-250



कटहल-50-80

0000



इनसेट

शौकीनों को आकर्षित कर रहा बैंबू प्लांट



गाजीपुर। नर्सरी में बैंबू प्लांट (बांस का पौधा) भी शौकीनों को आकर्षित कर रहा है। ड्राइंग रूम में लगाने के साथ ही किसी को उपहार स्वरूप देने के लिए लोग इसकी खरीदारी कर रही हैं। इसका मूल्य 200 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही विक्रेताओं की तरफ से विभिन्न प्रकार के गमले भी बिक्री के लिए मंगाए गए हैं। मिट्टी के गमलों के साथ ही प्लास्टिक और सीमेंट के गमले भी लोग पौधों को घर के आंगन और बगिया में लगाने के लिए खरीद रहे हैं। शौकीन लोग कमरों में रखने के लिए रंग-बिरंगे प्लास्टिक के छोटे गमले पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा नर्सरी में पौधों के विकास के लिए जैविक खाद आदि भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें