फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब टीसी और सीसी के लिए नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी काॅलेज देगा 25 जुलाई से ऑनलाइन प्रमाण-पत्र
विज्ञापन

आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 23 जुलाई से प्रारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। अब छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को पीजी काॅलेज में स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) और चरित्र प्रमाण-पत्र (सीसी) लेने के लिए महाविद्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन नये शिक्षा सत्र में 25 जुलाई से स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र और चरित्र प्रमाण-पत्र आनलाइन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को आज के इस आधुनिक, स्मार्ट और डिजीटल युग में छात्र-छात्राओं के कठिनाइयों को देखते हुए बिना भागदौड़ के घर बैठे सीसी और टीसी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बहुत से छात्र- छात्राओं को अन्य कालेज और विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए टीसी और सीसी प्राप्त करने के लिए काफी परेशान होना पड़ता है।
अब छात्र-छात्राओं को 25 जुलाई से घर बैठे कॉलेज की वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन करना होगा। आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 23 जुलाई से प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन के लिए वांछित प्रक्रिया पूरी करने बाद उत्तीर्ण परीक्षा के अंकपत्र की छायाप्रति अपलोड कर सबमिट करना होगा।
विज्ञापन

आवेदन के तीन दिन बाद प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। स्थानांतरण प्रमाण-पत्र और चरित्र प्रमाण-पत्र की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आईटी एक्ट के अनुसार क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रमाण-पत्र को आनलाइन सत्यापित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें