फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कंडम घोषित, फिर भी दौड़ रहीं रोडवेज की 4 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
- नीलामी के लिए भेजा गया मुख्यालय प्रस्ताव, अनुमति का इंतजार
विज्ञापन

-दस साल में 11 लाख से अधिक किमी. का तय कर चुकी हैं सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। परिवहन निगम की चार बसें कंडम घोषित हो चुकी हैं। इनके नीलामी के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। लेकिन, अभी तक अनुमति न मिलने के कारण ये बसें अलग-अलग रूटों पर चलाई जा रही हैं।जबकि सभी बसें 10 साल में 11 लाख किमी. से अधिक का सफर तय कर चुकी हैं। नियमानुसार अब यं सड़क पर नहीं चलाई जा सकती हैं।

गाजीपुर डिपो के बेड़े में इस समय 67 बसें हैं। इन बसों का संचालन दिल्ली, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज के साथ ही आसपास के अन्य जिलों गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ के लिए किया जा रहा है। यही नहीं जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

डिपो की कई बसें पुरानी और जर्जर हो गई हैं। परिवहन निगम के मुख्यालय से इसकी जानकारी मांगी गई थी। इसके मुताबिक 10 वर्ष में 11 लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुकीं बसों को डिपो के बेड़े से बाहर किया जाना था। इन बसों के नीलामी के लिए प्रस्ताव मांगा गया। इस दायरे में आने वाली डिपो की पांच बसों का प्रस्ताव भेजा गया।
लेकिन, अभी तक एक ही बस के नीलाम करने की स्वीकृति मिली है, जिसका संचालन बंद करा दिया गया है। जबकि चार कंडम बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि निगम की तरफ से स्वीकृति मिलते ही इन बसों को मार्ग से हटा दिया जाएगा,क्योंकि ये बसें कंडम घोषित हो चुकी हैं।
विज्ञापन



10 वर्ष में 11 लाख किमी. चलने वाली पांच बसें नीलाम की जानी हैं। इसके लिए मुख्यालय से प्रस्ताव मांगा गया था, जिसे भेजा गया है। मुख्यालय ने अभी एक बसों को नीलाम करने की अनुमति दी है, जिसका संचालन रोक दिया गया है। शेष चार बसों को भी अनुमति मिलने के बाद मार्ग से हटा दिया जाएगा।
- वीके पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें