फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब ऑनलाइन कर सकेंगे लर्निंग डीएल में संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। परिवहन विभाग ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) में नाम और पता संशोधन की प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया है। इससे पहले इस कार्य के लिए आवेदकों को परिवहन कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया सरल और डिजिटल हो गई है। परिवहन विभाग की ओर से पहले ही ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाणपत्र, वाहन पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी), सुविधा से आवेदकों का समय और धन दोनों की बचत होगी और वाहन स्थानांतरण जैसी अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। हालांकि, लर्निंग डीएल में नाम और पता में बदलाव के लिए अभी तक मैनुअल प्रक्रिया अपनाई जाती थी। अब इस प्रक्रिया को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया है। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि लर्निंग डीएल में नाम या पता संशोधन के लिए आवेदक परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://pariva-han.gov.in पर जाकर संबंधित सेवा का लाभ ले सकते हैं। सुविधा से आवेदकों का समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और फिजिकल सत्यापन जैसी जटिलताओं से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें