रौजा के चंदन नगर कॉलोनी में मुंशी प्रेमचंद्र व जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धासु
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर अतिथियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण दोनों महापुरुषों को नमन किया। इसके बाद हुई विचार गोष्ठी में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने अपनी लेखनी के माध्यम से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई, जबकि जयप्रकाश नारायण ने अपने क्रांतिकारी विचारों से देशवासियों को प्रेरित किया। कहा कि लोकनायक और मुंशीजी दोनों समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानता के खिलाफ थे। मुंशी प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया, जबकि जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति के आह्वान से समाज में परिवर्तन लाने का प्रयास किया। उन्होंने सत्ता की राजनीति के बजाय समाज की सेवा के लिए राजनीति करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मोहनलाल श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, हर्ष, प्रियांशु, गौरव, आर्यन, मेघा आदि मौजूद रहे। संचालन अरूण सहाय ने किया।