फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दिनभर नहीं, अब चार घंटे ही होगी मरीजों से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्डों में भीड़ और जगह-जगह गंदगी के अंबार से अस्पताल प्रशासन परेशान
विज्ञापन

समय निर्धारित, दोपहर 12 से दो और शाम चार से छह बजे तक रहेगी छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज
के अस्पताल में विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से अब रिश्तेदार और शुभचिंतक चार घंटे तक ही मिल सकेंगे। दोपहर 12 बजे से दो और शाम चार से छह तक समय निर्धारित कर दिया गया है। वजह वार्डों में भीड़-भाड़ होने से जहां जगह-जगह गंदगी का अंबार लग रहा है। वहीं घंटों लोगों के बैठे रहने के साथ मरीजों के बेड पर लेटकर आराम करते नजर आते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अस्पताल कर्मियों द्वारा उन्हें हटाने पर कहासुनी होना आम हो गया है। ऐसे में मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलने के समय का निर्धारण कर दिया है।
विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विभिन्न वार्डों में भर्ती करके उपचार किया जाता है। ऐसे में एक मरीज के साथ कई तीमारदार वहां भीड़ लगाए रहते हैं, जिससे अन्य मरीजों को भर्ती करने और स्वास्थ्य कर्मियों को उपचार करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी की वजह गंदगी को लेकर उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

वार्डों में बिना रोक-टोक के ही मरीजों को देखने के बहाने उनके रिश्तेदार और शुभचिंतक पहुंचते हैं और घंटों वहां बैठकर बातचीत में मशगूल रहते हैं। ऐसे में वहां भर्ती मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते ही कालेज प्रशासन की ओर से वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलने के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है, जिससे बेवजह की भीड़ न लग सके। यहीं नहीं मरीजों के साथ वार्ड में एक तीमारदार के रहने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


वार्डों में भर्ती मरीजों से अधिक तो उनके साथ आए लोगों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में गंदगी का अंबार लग जाता है और दूसरे मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब मरीजों से मिलने के चार घंटे का समय होगा। निर्धारित समय पर ही वे उनसे मिल सकेंगे।-प्रोफेसर आनंद मिश्रा, प्राचार्य,महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें