फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी हमीद सेतु पर आवाजाही के लिए करना होगा और इंतजार

विज्ञापन
हमीद सेतु पर चल रहे मरम्मत कार्यों एवं पुल को चार पहिया व भारी वाहनों के लिए खोले जाने से पहले निरी - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन

अभी हमीद सेतु पर आवाजाही के लिए करना होगा और इंतजार
वाराणसी से आई दो सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। अभी हमीद सेतु पर आवाजाही के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इसी सिलसिले में सोमवार को एनएचएआई वाराणसी की दो सदस्यीय तकनीकी इंजीनियरों की टीम ने पूरे पुल का बारीकी से पैदल ही मौका मुआयना किया। साथ ही मरम्मत काम में लगी कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों से भी बातचीत किया। टीम ने बचे हुए कामों को जल्द से पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पिछले तीन महीनों से मरम्मत के नाम पर इस पुल पर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके चलते लोगों को तमाम दुश्वारियों से रूबरू होना पड़ रहा है। पैदल ही पुल पार करने को मजबूर है। अब तक पुल का रोलर बेयरिंग, इक्शपान्सन ज्वाईंटर आदि का मरम्मत तो पूरा कर लिया गया है लेकिन अभी स्पीड ब्रेकरों को तोड कर उसे समतल करने का काम जारी है। अभी बचे काम को पूरा करने में महीने भर का भी समय लग सकता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो पुल को अब सभी तरह के हल्के वाहनों के लिए 28 सितम्बर तक खोला जा सकता है। जबकि बडे लोडेड वाहनों को 15 अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ सकता है। निरीक्षण करने आए सीनियर ब्रिज इंजीनियर सुरेश पाल तथा टीएल कुमार अपना काम कर वापस चले गए। उन्होंने पुल को कब तक खोला जाएगा इस बात पर कुछ भी नहीं कहा।एक सवाल के जबाब में बताया कि इसकी रिपोर्ट विभागीय आलाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। उनके आदेश के उपरांत ही पुल को खोलने का निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर इंजीनियर पंकज सिंह, पराग पटेल, दिग्विजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें