फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब विद्यालयों की स्वच्छता की भी रैकिंग होगी निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अब जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयों के साथ ही बेसिक से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की स्वच्छता रैंकिंग तय की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें विद्यालयों की सफाई, शौचालय सहित विभिन्न मानकों पर स्वच्छता रैंकिंग का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों को पोर्टल पर 30 सितंबर तक ऑनलाइन स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करनी होगी। उच्च रैंकिंग वाले विद्यालयों को सरकार की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालयों की स्वच्छता रैकिंग निर्धारित करने की पहल स्कूलों में बेहतर स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देने और छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। लक्ष्य है कि स्कूल न केवल पढ़ाई में बल्कि स्वच्छता और हरित पहल में भी मिसाल पेश करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश भेजकर कहा है कि प्रत्येक विद्यालय स्व-मूल्यांकन के आधार पर अपना नामांकन करें। यह नामांकन तय प्रारूप पर किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट राज्य स्तर पर भेजी जाएगी, जहां से राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए प्रविष्टियां भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के बाद सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें