फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब परिषदीय विद्यालयों में भी होगा पुरातन छात्र सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में भी अब विश्वविद्यालयों-कॉलेजों की तरह पुरातन छात्रों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों का बहुमुखी विकास करना है। आयोजन के माध्यम से पूर्व छात्रों से विद्यालयों के विकास में सहयोग की भी अपील की जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। अपने संस्थानों से लगाव रखने वाले पूर्व छात्र दिल खोलकर संस्थान के लिए सहयोग भी करते हैं। इसी क्रम में अब परिषदीय विद्यालयों में भी पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिले के 16 विकास खंडों में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक और 454 कंपोजिट स्कूल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग का प्रयास है कि इसका आयोजन मार्च में परीक्षाएं समाप्त करने के बाद किया जाए। मालूम हो कि वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय की ओर से विद्यांजलि कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से समाज के लोगों से विद्यालयों के विकास में सहयोग लिया जा रहा है। वहीं अलंकार प्रोजेक्ट सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यालयों का बहुमुखी विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें