फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र में गड़बड़ी से एक दर्जन गांवों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। विद्युत उपकेंद्र जमानिया में तकनीकी खराबी आ जाने से क्षेत्र के ढढनी एवं ताडीघाट विद्युत उपकेंद्र के अन्तर्गत आने वाले करीब 12 गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। सोमवार की शाम से हुई इस गड़बड़ी को ठीक करने का प्रयास जारी था। इधर बिजली न होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उमस और गर्मी की वजह से रात को बच्चे रोते रह जा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र में खराबी आ जाने से सुहवल,मेदनीपुर, पटकनियां, बवाडा, कालूपुर, गौरा, डेढगावां, पकडी युवराजपुर, सुजानपुर, सोनवल, रमवल,सुगवलिया, ढढनी, मलसा, खजुहां, माधोपुर, रमवल, भगीरथपुर, गरूआमकसूदपुर, डुहियां चकियां उर्फचकमजीठ, बहलोलपुर आदि दर्जनों गाँव के सैकडों घरों की बत्ती पिछले इक्कीस घंटो से गुल हो गई है। लोगों का कहना है कि विभाग कभी तकनीकी फाल्ट, तो कभी आंधी पानी और तुफान का हवाला दे कर आपूर्ति ठप कर देता है। क्षेत्र में वर्षों पहले लगाए गए विद्युत पोल तथा तार इतने जर्जर हो चुके हैं कि हल्की बारिश या हवा के झोंके से ही टूट जाते है। आपूर्ति ठप होने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उंानी पड़ रही है। इस महंगाई के दौर में महंगे दाम पर डीजल चालित इंजन से सिंचाई कर रहे हैं। घरों में टीवी, इंवर्टर बंद होने से देश दुनिया की खबरें नहीं मिल पा रही हैं। मोबाइल चार्ज न होने से एक दूसरे से संचार के आदान- प्रदान में भी कठिनाई आ रही है। विद्युत विभाग के एसडीओ वीके राव ने कहा कि 33 हजार के तार तथा पोल में तकनीकी समस्या आने से आपूर्ति ठप है। मरम्मत का काम चल रहा है। ठीक होने पर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें