साहित्य चेतना समाज की ओर से जंगीपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रस्तुति देते कवि-संवाद
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की ओर से चेतना प्रवाह कार्यक्रम के तहत जंगीपुर स्थित एक आवास पर सोमवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि गोपाल गौरव ने भूख की प्यास की मत कहानी लिखो, अब वतन को तुम अपनी जवानी लिखो कविता सुनाकर देश भक्ति की भावना का संचार किया। हंटर गाजीपुरी ने अपनी कविता सुनाकर श्रोताओं को आनंदित किया। कुमार नागेश ने अपनी कविता के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। बादशाह राही, व्यंग्यकार आशुतोष श्रीवास्तव, कवि सुदर्शन कुशवाहा ने भी कविता सुनाई। साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने आ गया आज फिर स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व, होने लगा हमें अपनी उपलब्धियों पर गर्व कविता सुनाकर देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को नमन किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता, विद्युत प्रकाश, शरद शर्मा, संजय पांडेय, डॉ. शशांक शेखर पांडेय आदि मौजूद रहे।