फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब गैंगस्टर मामले में मुख्तार पर 15 जुलाई को आएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट दुर्गेश की अदालत में मंगलवार को गैंगस्टर के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी पर आने वाला फैसला न्यायाधीश के अवकाश पर रहने से टल गया। अब फैसले की तिथि 15 जुलाई नियत की गई है।
विज्ञापन

जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पिछले दिनों माफिया मुख्तार अंसारी के तीन मामलों में फैसला सुनाया है, जिसमें गैंगस्टर के दो मामले में दस-दस साल की सजा और जुर्माना हुआ था। जबकि मुहम्मदाबाद मीर हसन की हत्या के प्रयास के मामले में मुख्तार को न्यायालय ने दोषमुक्त किया था। वर्ष 2009 में करंडा के सबुआ निवासी कपिलदेव सिंह हत्याकांड और मुुहम्मदाबाद के मीर हसन हत्या के प्रयास के मामले को गैंगचार्ट में शामिल कर मुहम्मदाबाद पुलिस ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि कपिलदेव सिंह हत्याकांड में मुख्तार पहले ही बरी हो चुका है। वहीं मीर हसन हत्या के प्रयास के मामले में भी बीते 17 मई को बरी हो चुका है। गैंगस्टर के मामले में फैसला आना था, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण फैसला टल गया। अब न्यायालय ने फैसले की तिथि 15 जुलाई नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें