फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब सीएचसी पर ही मिलेगा खून, स्थापित होगी ब्लड स्टोरेज यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अब ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को खून के लिए मुख्यालय तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही आसानी से रक्त मिल जाएगा। जल्द ही ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होगी। मुहम्मदाबाद और सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन होने के साथ ही उन्हें स्वीकृति भी मिल गई है। करीब 20 यूनिट की क्षमता इन यूनिटों की होगी। इसके लिए ब्लड बैंक से विभिन्न ग्रुप के ब्लड उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के महत्वपूर्ण तहसील में शुमार मुहम्मदाबाद और सैदपुर की दूरी करीब 30 से 40 किमी है। यहीं नहीं दोनाें सीएचसी पर करीब डेढ़ से दो लाख की आबादी के उपचार की जहां जिम्मेदारी है। वहीं पीएचसी, न्यू पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों की संख्या अधिक है। जरूरतमंदों को एक यूनिट रक्त के लिए गोराबाजार के मेडिकल कॉलेज में स्थित ब्लड बैंक तक दौड़ लगानी पड़ती है। ऐसे में जरूरतमंदों के साथ तीमारदारों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं आवागमन पर जेब भी ढीली करनी पड़ती है। इस परेशानी को देखते हुए शासन की ओर से मुहम्मदाबाद और सैदपुर सीएचसी पर ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित कराने की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे वहां पहुंचने वाले जरूरतमंदों को तत्काल ब्लड की उपलब्ध कराया जा सकेगा। डीपीएम प्रभुनाथ ने बताया कि सैदपुर व मुहम्मदाबाद में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होने से जरूरतमंदों को काफी सहूलियत होगी।
ब्लड बैंक पर बढ़ेगा भार, 200 यूनिट की है क्षमता
गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक में विभिन्न ग्रुप के ब्लड रखने की क्षमता 200 यूनिट है। मुहम्मदाबाद और सैदपुर में स्थापित होने वाले ब्लड स्टोरेज यूनिट से ब्लड बैंक पर भी इसका भार बढ़ेगा। ब्लड बैंक के प्रभारी डा. केके सिंह ने बताया कि शुरुआती समय में यूनिटों को ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद वहां तैनात कर्मियों द्वारा डोनरों से ब्लड लेकर इस कमी को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें