फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चाकू से वारकर शराब सेल्ससैन से लूटे 4.54 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगसर हाल्ट थाना के रेलवे क्राॅसिंग के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार तीन लुटेरे अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन पर चाकू से वारकर 4.54 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इधर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर लुटेरों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने में जुट गई। एसपी डा. ईरज राजा ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी स्थित बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान है। मैनेजर बिहार निवासी जितेंद्र ने बताया कि यह दुकान बिहार प्रांत के आरा जनपद के रोहित रंजन की है। दुकान का सेल्समैन मनीष पांडेय बाइक से अकेले बिक्री का 4 लाख 54 हजार 330 रुपये लेकर दिलदारनगर बैंक जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने चाकू से आतंकित कर सेल्समैन को रोक लिया। इसके बाद रुपयों से भरा झोला लेने लगे। सेल्समैन ने जब विरोध किया तो उसके कमर के पास चाकू से वारकर दिया। इधर लुटेरे नकदी लेकर नगसर से सुहवल होते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर और सीओ राधाकृष्ण के साथ एसओजी की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पीड़ित सेल्समैन से पूछताछ करने के बाद एसपी ने मातहतों को जल्द से घटना का पर्दाफाश का निर्देश दिया। इधर छानबीन में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और लुटेरों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने में जुट गई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि लूट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है। जल्द लूट की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
खुलासे में जुटी एसओजी व पुलिस टीम
दिलदारनगर। एसपी डा. ईरज राजा ने एसओजी के साथ पुलिस टीम को मामले के पर्दाफाश करने के लिए लगाया है। गठित टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं पीड़ित को सीसीटीवी फुटेज दिखाकर वाहन और लुटेरों को चिह्नित कराने में पुलिस टीम जुटी थी। इधर घटना से क्षेत्र में दहशत फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें