फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा बोले- 8 वर्षो में देश की राजनैतिक शब्दावली के साथ कार्य शैली भी बदली

Mon, 16 Jan 2023 12:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गाजीपुर के शैचंदपुर गांव में अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजीपुर ही वह जगह है जो राष्ट्रीय एकता को संगठित करने, समाज की विभिन्नता को एक करने का बिगुल फूंका था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने किया स्कूल का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर का एक-एक पत्थर समरस समाज और शक्तिशाली राष्ट्र के लिए वीरता तथा बलिदान के सुनहरे कारनामों से भरा हुआ है इसीलिए जब भी गाजीपुर का नाम आता है, तब उसकी कीर्ति, उसका यश हमारे दिल को स्वाभिमान और गर्व से भर देता है। ये बातें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जमानियां तहसील के अशैचंदपुर गांव में अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय के वर्चुअल लोकार्पण में कहीं।

विज्ञापन


भारतीय विमान पत्तन प्रधिकरण के सामाजिक दायित्व योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों का 47 लाख रुपये में आधुनिकीकरण हुआ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजीपुर ही वह जगह है जो राष्ट्रीय एकता को संगठित करने, समाज की विभिन्नता को एक करने का बिगुल फूंका था। अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेक रणबांकुरों ने भारत की आजादी के सपने देखे, अपनी कुर्बानी भी दी और देश को नई ऊर्जा देने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान किया।

अभूतपूर्व अंत्योदय क्रांति का जन्म

मनोज सिन्हा ने कहा कि यही नहीं पारस्परिक हितों और समाज कल्याण की भावना को लोगों में जागृत किया। गाजीपुर मेरे प्राणों की ऊर्जा है तथा मेरे जीवन का जीवन अस्तित्व का केंद्र बिंदु है। कहा कि बीते 8 वर्षों से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली तब से सिर्फ देश की राजनैतिक शब्दावली ही नहीं बदली, बल्कि देश की कार्यशैली भी बदली एवं नए भारत का नव निर्माण शुरू हुआ।

जिसमें आर्थिक रूप से वंचित दलित आदिवासी वर्ग यह महसूस कर रहा है कि सही रूप में उन्हें सामाजिक न्याय का पूरा पूरा लाभ मिल रहा है। उपराज्यपाल ने कहा कि समता और सामाजिक समरसता के रास्ते पर चलकर उन लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

पिछले 8 साल से हमने आर्थिक और सामाजिक न्याय की भावना को मूर्त रूप और इस देश के अभूतपूर्व अंत्योदय क्रांति का जन्म देखा है। अंत्योदय शासन का मूल आधार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बना, जिसका सपना पं दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था।
विज्ञापन

मनोज सिन्हा ने जनसमूह को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि गाजीपुर की धरती से समरसता की ऊर्जा प्रवाहित करने का पिछले कई वर्षों से एक अहम प्रयास किया गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी सह भोज का कार्यक्रम आयोजित है। मैं इसमें प्रतिवर्ष उपस्थित रहता था, लेकिन जिम्मेदारियों के निर्वहन के कारण आज मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हूं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार और इसके निर्माण के प्रति समर्पित संस्थान तथा निर्माण संस्था का भी आभार प्रकट किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में जनपद के विकास मानक की स्थापना के लिए सदैव समर्पित मनोज सिन्हा के प्रयास से गाजीपुर पूर्वांचल के केन्द्र बिंदु में है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथी पूर्व राज्यमंत्री संगीता बलवंत, पूर्व प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी, भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें