गाज़ीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी का फाइनल मुकाबला रविवार को नगर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में हुआ। मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं करमपुर के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें दो-दो की बराबरी पर रहीं। ट्राईबेकर में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज 4- 2 से विजयी हुई।
बेस्ट ऑफ प्लेयर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के गोलकीपर आयुष द्विवेदी और मैन ऑफ द टूर्नामेंट रायसेन मध्य प्रदेश के शाह फैसल रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रमीज कुरैशी एवे मनीष कुमार द्विवेदी रहे। टेक्निकल टेबल पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक और टाइमिंग जज के रूप में सूर्य प्रताप सिंह रहे। इस मौके पर सीओ सदर सुधाकर पांडेय, अरविंद यादव, ग्यासुद्दीन आजाद, सर्वदेव सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद