फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के ढढनी मार्ग पर अंधारीपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में छोटे लाल ( 25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य अप्पी गुप्ता (21) और बीरू पाल (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक दो दिन बाद नौकरी करने दिल्ली जाने वाला था। तीनों अंधारीपुर के रहने वाले थे। मृतक के बड़े भाई संजय यादव ने बताया कि वह चार भाई हैं। छोटे लाल सबसे छोटा था। गांव के ही बीरू पाल और छोटे लाल एक ही बाइक से सोनवल से सामान लेकर गांव आ रहे थे। ढढनी मार्ग पर एक बगीचे के बास बने गड्ढे को पार करते समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंंभीर रूप से घायल हो गए। छोटे लाल की मौके पर ही मौत हो गई। अप्पी गुप्ता और बीरू पाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इसमें अप्पी की गंभीर हालात देख उसे वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया कि छोटे लाल दिल्ली रहकर प्राइवेट काम करता था। दस दिन पहले ही गांव आया था। दो दिन बाद उसे दिल्ली लौटना था। वहीं, इस हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां मराछी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राज नरायन ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है।जेसीबी-बाइक की टक्कर में युवक घायल : सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के रावल मोड़ के पास शुक्रवार को बाइक और जेसीबी की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि देवकली निवासी दिलीप पांडेय बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान वह जेसीबी की टक्कर से घायल हो गए। फिलहाल उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें