सैदपुर नगर पंचायत में कूड़ा डंपिंग के खरीदी गई जमीन मामले में पूर्व चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन पति शशि सोनकर और लेखा लिपिक सुरेंद्र सोनकर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। सीजेएम कोर्ट ने 27 जुलाई को ही गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
वर्ष 2015 में नगर पंचायत की ओर से एकौझी पुलिया के पास 20 लाख रुपये सर्किल रेट की ढाई बीघा जमीन करीब 64 लाख रुपये में खरीदी गई थी। उस समय सभासद रहे राजेश सोनकर ने डीएम को पत्रक देकर तत्कालीन अधिशासी अधिकारी रामबचन यादव, लेखा लिपिक सुरेंद्र सोनकर व पूर्व चेयरमैन शशि सोनकर पर जमीन खरीद में 43 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी की ओर से मामले में टीम गठित कर जांच की गई तो आरोप सही पाया गया। जिसमें तत्कालीन ईओ, पूर्व चेयरमैन व लेखा लिपिक के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया। इस संबंध में सैदुपर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा था। आज लखनऊ में होने से इस मामले में क्या निर्णय हुआ है जानकारी नहीं है।