फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार की पत्नी की 50 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम 50 लाख रुपये की अचल भू-संपत्ति को फिर कुर्क किया गया। बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के जफरापुर में मुनादी कर कुर्की की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 3 अगस्त को गिरोहबंद एवं समाज विरोधी अधिनियम के तहत मुख्तार अंसारी द्वारा पत्नी आफसा अंसारी के नाम से अर्जित की गई संपत्ति की कुर्की का आदेश दिया था। जिस पर बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की अगुवाई में पुलिस और राजस्व टीम ने कार्रवाई की। जिसमें 16 फरवरी 2009 को मुहम्मदाबाद के जफरापुरा में खरीदी गई 87.79 वर्ग मीटर जमीन को कुर्क किया गया। इसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।
एक महीने में 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क
पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने कहा कि माफिया और उसके गिरोह के लोगों के खिलाफ अभियान चला कर भूमि जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक महीने में 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। जिसमें मुख्तार अंसारी की ही 19 करोड़ की संपत्ति है। उसके गिरोह के अन्य लोगों द्वारा अपराध से अर्जित नामी और बेनामी संपत्तियों के चिन्हित करने का काम चल रहा है। संपत्तियों का पता चलने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें