फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच तीन ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों भाजपा समर्थित सपना सिंह. सपा समर्थित कुसुमलता यादव और निर्दलीय रेखा भट्ट ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उधर, पुलिस ने बैरिकेडिंग पर ही समर्थकों को रोक दिया था। नामांकन स्थल पर प्रत्याशी संग प्रस्तावक और अनुमोदक ही मौजूद रहे। सपना सिंह सैदपुर तहसील के ग्राम पंचायत मलिकपुर की हैं। उन्होंने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा दाखिल के दौरान सपना सिंह के प्रस्तावक शशि प्रकाश और अनुमोदक शैलेंन्द्र मौजूद थे। रेखा भट्ट बिरनो ब्लाक के ग्राम पोस्ट बद्धुपुर की रहने वाली हैं। रेखा ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके प्रस्तावक श्याम लाल और अनुमोदक बसन्ती रहे। सपा समर्थित कुसुमलता जमानिया तहसील के ग्राम पोस्ट सब्बलपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने तीन सेट में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। कुसुमलता के प्रस्तावक आलोक कुमार और अनुमोदक महेश सिंह थे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता की देखरेख में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन हुए। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिसमें तीनों पर्चा वैध पाया गया। वहीं, 29 जून को नाम वापसी और तीन जून को वोटिंग व मतगणना है। दोपहर में नामांकन के दौरान समर्थक और प्रत्याशियों के गाड़ियों का काफिला कलेक्ट्रेट परिसर की ओर से दौड़ रहा था। इस दौरान सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ सड़कों पर लगी हुई थी। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही शास्त्री नगर, सिंचाई विभाग और अफीम फैक्ट्री के पास बैरिकेटिंग की व्यवस्था कर ली थी। जहां सभी को रोका लिया गया। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात थे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस बल की तैनाती के साथ आठ सीसीटीवी कैमरों से पूरी नामांकन प्रक्रिया पर नजर रखा जा रहा था। ये कैमरा कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर, बाहर और सड़क पर लगे थे। कलेक्ट्रेट परिसर के नामांकन कक्ष में प्रवेश से पहले उम्मीदवार, प्रस्तावक और अनुमोदक की जांच की गई। नामंकन के दौरान कक्ष में शस्त्र ले जाने पर पाबंदी थी। वहीं, बैरिकेडिंग के बाद सिर्फ प्रत्याशियों की एक गाड़ी ही डीएम कार्यालय तक जा पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें