फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिना जांच के किसी मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। ब्लाॅक मुख्यालय स्थित महाराणा प्रताप सभागार में बुधवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बीडीओ ने एसआईआर कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में एएसडी का प्रतिशत अधिक है, वहां बिना जमीनी जांच के किसी भी मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई करेंगे।अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों एवं बूथों पर नो मैपिंग का प्रतिशत अधिक है, वहां गहनता से कार्य किया जाना है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि वह स्थानीय स्तर पर बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को पूरा सहयोग प्रदान करें, ताकि कार्य समय से और पारदर्शिता के साथ पूरा हो सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एसआईआर कार्य को शीघ्र पूरा करना सभी की प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी धनंजय कुमार, राकेश यादव, अनिल कुमार, कंगल कुशवाहा, शिवशंकर पासवान, यशवंत सिंह, विवेक रंजन, हरेंद्र प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें