फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अष्टधातु की मूर्ति बेचने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। पुलिस ने अष्टधातु की मूर्ति बेचने के नाम पर ठगी करने के आरोपी राम अवतार को बुधवार को बहरियाबाद चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि अरविंद उर्फ विक्रम सिंह ने तहरीर देकर जानकारी दी कि सादात के टाड़ा बैरख निवासी राम अवतार यादव से हो गई। उन्होंने बताया कि मेरे पास अष्टधातु की करोड़ों की कछुआ की मूर्ति है। आप चाहो तो ले लो या कहीं बिक्री करा दो। उसके विश्वास में आकर 14 दिसंबर को बहरियाबाद बाजार स्थित शराब ठेके के पास मिले। आरोपी राम अवतार यादव ने कहा कि अगर बाॅक्स खोलेंगे और माल पसंद नहीं आया तो भी तुम्हें चार लाख रुपये देना पड़ेगा। इस पर मैने कहा ठीक है खोलकर दिखाओ। जब बाक्स राम अवतार द्वारा खोला गया तो उसमे केवल लकड़ी का टुकड़ा निकला। इस पर राम अवतार यादव ने कहा कि चार लाख रुपये मंगवा कर दो नहीं तो जान से मार देंगे और मुझे तमंचा दिखाकर बैठा लिया। उस समय मेरे पास मौजूद 2400 रुपये आरोपी को दे दिए। शेष रुपये की व्यवस्था करने के नाम पर समय मांग कर किसी तरह वहां भाग आया। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी रामअवतार यादव को बहरियाबाद चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर एक तमंचा, एक कारतूस, एक लाल प्लास्टिक की बाल्टी और लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद हुआ। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें