फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों पर नहीं हो अनावश्यक दबाव

Fri, 20 May 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रेवतीपुर ब्लॉक मुख्यालय पर उपेक्षा एवं अनावश्यक दबाव डालने से गुस्साए प्रधानों ने शुक्रवार को बैठक कर नाराजगी जताई। संगठन की  मजबूती पर बल देते हुए चेतावनी दिया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा की हम लोगों की कार्य  योजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दिये हुए महीने हो गये लेकिन  स्थानीय  अधिकारी एवं कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मंजूर योजनाओं पर कार्य  शुरू  कराने में हीलाहवाली की जा रही है। इसे प्रधान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त  नहीं करेंगे।
विज्ञापन


 उन्होंने आह्वान किया की अगर संगठन की मजबूती इसी तरह  बनी रहे तो प्रधानों की उपेक्षा कोई नहीं कर पायेगा। कहा कि हम लोगों की अनुमति/   बिना जानकारी के ही गलत फीडिंग करा दी जा रही है। किसी योजनाओं के पात्रों के चयन  में मनमानी की जा रही है। कहा की मनरेगा के अंतर्गत कार्य न होने से सभी तरह के विकास कार्य ठप्प पडे हैं। लापरवाही के चलते समय से इसका इस्टीमेट नहीं बन पा रहा है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं प्रधान पति अनिल कुमार राय ने कहा कि अभी तक कुछ ग्राम  पंचायतों के खातों का संचालन रुका पड़ा है। विभागीय कर्मचारी के मुख्यालय पर समय से न आने के चलते ग्राम प्रधानों समेत अन्य लोगों को अपने जरूरी कार्यों के  निपटारे के लिए महीनों दौड़ लगानी पड़ती है। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायतों में विकास के कार्य अवरुद्ध पड़े हैं। उपेंद्र कुमार शर्मा ने  कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा प्रधानों का इसी तरह दोहन  होता रहेगा।
विज्ञापन


संघ के सदस्यों से आह्वान किया कि अपने हक के लिए आगे आना होगा। प्रधान राकेश राय ने कहा कि अब  प्रधानों कि उपेक्षा किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अंत में संघ के अध्यक्ष ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी  राजकुमार गौतम को 6 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी  पंचायत अशोक कुमार यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी गुरूशरण श्रीवास्तव, अरविंद  सिंह, मनोज यादव,  लालबहादुर सिंह, संतोष सिंह, राजा राम, दर्शन यादव, महंगू राम,  लालचन्द बिंद, अटल सिंह, मोती यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता उपेंद्र कुमार  शर्मा एवं संचालन राम प्रवेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें